फरीदाबाद, सितम्बर 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सेक्टर-76 थाना क्षेत्र की सैलर कॉलोनी में मकान देखने पहुंचे एक व्यक्ति पर दो लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, पैर और कमर में चोट आई। घायल को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। गांव बड़ौली निवासी चेतसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 सितंबर को करीब 11 बजे सैलर कॉलोनी सेक्टर-76 स्थित अपने मकान को देखने गया था। वहां सड़क और नालियों का निर्माण कार्य चल रहा था। वह मकान के सामने खड़े होकर मिस्त्रियों से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विक्की और धर्मसिंह वहां पहुंचे। विक्की के हाथ में करीब पांच फीट लंबी लोहे की रॉड थी.

घटना का विवरण ...