Faridabad News: सेक्टर-62 चौक पर हत्या के बाद पुलिस ने निकाला पैदल मार्च
फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-62 चौक पर रविवार रात हुए चाकूबाजी के हादसे के बाद आदर्श नगर पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान थाना प्रभारी रामनिवास के नेतृत्व में करीब 50 पुलिसकर्मियों ने सेक्टर-62 चौक के पास शराब ठेके के आसपास खाने पीने के खोखो पर सर्च किया और वहां शराब पीने वालों को पकड़ा।
पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सेक्टर-62 चौक पर रविवार रात हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की अशांति न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने ठेकों के बाहर खुले में शराब पी रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 25 से 30...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.