फरीदाबाद, अगस्त 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट्स में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने गुरुवार को रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि पिछले करीब पांच वर्षों से सीवर व्यवस्था बदहाल है, लेकिन पिछले दो वर्षों में समस्या काफी गंभीर हो गई है। सीवर का गंदा पानी घरों के सामने जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 2200 फ्लैट हैं। इनमें 56 ब्लॉक हैं। यहां लगभग 10 हजार परिवार रहे हैं। सोसाइटी की हालत यह है कि पिछले 5 साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी है। दो साल से सड़क बहुत ज्यादा बढ़ गई है। सीवर लाइन ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा रहता ...