Faridabad News: सेक्टर 28 में लोगों को जलभराव से मिलेगी निजात
फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-28 में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से ग्रीन बेल्ट को विकसित कर सुंदर पार्क बनाया गया है। पार्क में एक छोटा तालाब भी विकसित किया गया है। बारिश के दौरान आसपास का पानी तालाब में पहुंचेगा। इससे एक ओर जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर बारिश का पानी जमीन में समाकर भूजल स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा। सेक्टर-28 में पहले बारिश के दौरान पानी जमा होने से जलभराव की समस्या पैदा होती थी। बारिश के दौरान सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है और संचयन की व्यवस्था न होने के कारण नालियों के जरिए यह पानी बह जाता है। वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर पानी के वजह से लोगों को परेशान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.