फरीदाबाद, नवम्बर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने सेक्टर-25 बूस्टिंग स्टेशन से अपना घर सोसाइटी तक नई पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की है। योजना के तहत 150 एमएम व्यास की नई पाइप लाइन डाली जाएगी। इससे पानी का प्रेशर बढ़ेगा और कॉलोनी में बेहतर आपूर्ति हो सकेगी। इस योजना पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने पांच माह में काम काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। एनआईटी क्षेत्र के कई हिस्सों में आबादी बढ़ने के साथ पेयजल की मांग बढ़ रही है। ऐसे में पुरानी जलापूर्ति व्यवस्था पर दबाव पड़ना स्वाभाविक है। गर्मियों के मौसम में पानी की खपत बढ़ने पर आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी भी सामने आती है। सबसे ज्यादा समस्या संजय कॉलोनी, जीवन नगर, पर्वतिया कॉलो...