फरीदाबाद, अक्टूबर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-21सी में सड़क धंसने की समस्या का एक सप्ताह बीतने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। गड्ढे के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दुर्घटना से बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने गड्ढे के चारों तरफ पाइप लगाकर घेराबंदी की है। बावजूद इसके सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। सेक्टर 21सी पार्ट-1 स्थित वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंस के प्रधान जगदीश चौहान ने बताया कि सड़क की समस्याओं को लेकर नगर निगम, एफएमडीए और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को कई बार शिकायत कर चुके है। इसक...