Faridabad News: सेक्टर-18 में गायों को कुचलने से गुस्साए लोगों ने ट्रक फूंका
फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में बुधवार देर रात सेक्टर-18 और सेक्टर-16 की डिवाइडिंग रोड पर ट्रक ने वहां मौजूद गायों के झुंड को कुचल दिया, जिससे छह गायों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और कुछ ही देर बाद ट्रक में आग लगा दी।
घटना का विवरण देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रक चालक शहीद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर उसे काबू कर लिया है। हादसा बुधवार रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच हुआ। लोहे का सामान लेकर एक ट्रक लाला लाजपत राय चौक की ओर से बाईपास रोड (डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.