फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में अवैध निर्माणों के लिए एचएसवीपी की तोड़फोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-18 प्रेम नगर में अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ तोड़फाेड़ अभियाल चलाया गया। इस दौरान करीब 80 झुग्गियों को जेसीबी से ढहा दिया गया। सेक्टर-18 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के साथ बनी ग्रीन बेल्ट में वर्षों से लोगों ने अवैध निर्माण कर रखे हैं। जबकि एचएसवीपी की तरफ से यहां रहने वाले लोगों को पहले ही सेक्टर-56 में आशियाना फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग फ्लैटों में स्थानांतरित होने के बजाय एक्सप्रेसवे के साथ अवैध कब्जा कर रह रहे थे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बीपीटीपी प्राइड में 20 भवनों पर बुलडोजर चला प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि एक्सप...