Faridabad News: सेक्टर-16 में वर्षा जल निकासी लाइन की सफाई अंतिम चरण में
फरीदाबाद, जुलाई 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। सेक्टर-16 में वर्षा जल निकासी लाइन की सफाई का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। नगर निगम अब तक करीब 11 किलोमीटर लंबी लाइन की सफाई पूरी कर चुका है, जबकि लगभग डेढ़ किलोमीटर हिस्सा शेष है। कार्य पूरा होने के बाद बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार की जारी बयान में कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने में जुटा है। इसी क्रम में सेक्टर-16 क्षेत्र में वर्षा जल निकासी लाइन से जमा गाद और अन्य अवरोधों को हटाने का काम तेजी से किया गया है। शेष हिस्से की सफाई भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई के दौरान लाइन से पूरी गाद निकाली गई है, जिससे वर्षा का पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.