Faridabad News: सेक्टर-दो में तीस बेड का अस्पताल तैयार, दिसम्बर में शुरू करने की तैयारी
फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- Faridabad News: बल्लभगढ़। अशोक जैन। बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है। सेक्टर-2 में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा 30 बेड का सरकारी अस्पताल (पॉलीक्लीनिक) दिसंबर तक शुरू करने की तैयारी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों के अनुसार, भवन निर्माण का करीब 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हालांकि, अस्पताल शुरू होने की राह में अब सबसे अहम कदम निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को भवन सौंपना और वहां चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की व्यवस्था करना होगा। फिलहाल सेक्टर-2, सेक्टर-64, रघुबीर कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी और राम प्रसाद कॉलोनी समेत आसपास की आबादी को इस अस्पताल से काफी उम्मीदें हैं। स्थानीय लोगों को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.