Faridabad News: सूरजकुंड मेले में छाया ममता का हुनर, कबाड़ से तैयार सजावटी सामान बना आकर्षण
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिलेवासियों ने रविवार को अपना साप्ताहिक अवकाश सूरजकुंड दीपावली मेले में खरीदारी और घूमने-फिरने के साथ बिताया। मेले में घर को दीपावली के लिए सजाने वाले सामान की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सजावटी वस्तुओं के बीच फरीदाबाद की रहने वाली ममता बजाज की रिसाइकिल वस्तुओं से तैयार कलाकृतियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। ममता ने मेले में एमबी क्रिएशन के नाम से अपना स्टॉल लगाया है, जहां कपड़े और बिजली की सजावटी लाइटों से बने बंदनवार समेत घर की सुंदरता बढ़ाने वाले कई आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं। पेशे से शिक्षिका ममता सेक्टर-7 स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में सामाजिक विज्ञान पढ़ाती हैं। वह दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाती हैं और अपने रचनात्मक शौक को एक अलग पहचान दिलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.