Faridabad News: सूरजकुंड में अगले माह से 20 एमएलडी एसटीपी का निर्माण शुरू करने की तैयारी
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने मास्टर सीवरेज स्कीम के तहत सूरजकुंड क्षेत्र में 20 एमएलडी क्षमता का आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना तैयार की है। योजना पर अगले माह से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सूरजकुंड क्षेत्र में आबादी बढ़ने के साथ सीवरेज नेटवर्क पर लगातार दबाव बढ़ रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ रही है।बरसात के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे जलभराव के साथ दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। क्षेत्र में एसटीपी की व्यवस्था न होने से दिक्कत और बढ़ जाती है। आये दिन लोग सीवर की समस्या को लेकर नगर निगम पर धरना देते हैं। जिस देखते हुए एफएमडीए ने क्षेत्र में 20 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी बनने तैयारी की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.