Faridabad News: सूरजकुंड दिवाली मेले में कंवर ग्रेवाल की गायकी भी जमाएगी रंग
फरीदाबाद, अक्टूबर 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सूरजकुंड मेला परिसर में 23 से 26 अक्तूबर तक तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय मेले में दिवाली की खरीदारी, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 अक्तूबर को मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। वहीं, 26 अक्तूबर को होने वाले समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। मेले में लोगों को भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.