Faridabad News: सूने घर से नकदी व जेवर चोरी, केस दर्ज
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। गदपुरी थाना क्षेत्र में कई दिनों से बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनौली गांव निवासी नरेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके चलते पूरा परिवार शोक कार्यक्रमों में व्यस्त था। 18 अप्रैल 2026 की सुबह करीब सात बजे वह सोसायटी के पैसे लेने पुराने घर पहुंचे। घर का ताला खोलकर अंदर गए तो बक्से का कुंडा टूटा मिला। बक्से में रखे 25 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद दूसरे कमरे में रखे संदूक से सूटकेस निकालकर देखा तो उसमें रखी सोने की अंगूठी, चेन, पायल, चांदी के आभूषण और सिक्के भी चोरी मिले। पिता के निधन से सदमे में होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.