Faridabad News: सीवर की गैस से बेहोश महिला की छह दिन बाद मौत
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में सीवर के सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से 20 सितंबर को बेहोश हुई 28 वर्षीय महिला की शुक्रवार देर रात गुरुग्राम के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी बेहोश हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद उसकी हालत में सुधार हो गया था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अन्नू के रूप में हुई है। वह अपने पति सचिन और अन्य परिजनों के साथ सेक्टर-8 स्थित सतपाल चावला के मकान में किराये पर रहती थी। सचिन मूल रूप से बलिया, उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है। परिजनों के मुताबिक घटना 20 सितंबर की शाम करीब 3:20 बजे हुई। सचिन ने पहले घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.