फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- Faridabad News: परमजीत हत्याकांड: लोगो लगाएं फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-21सी में सिंगापुर की सॉफ्टवेयर कंपनी के सीओओ परमजीत धनखड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू शर्मा को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य रिकॉर्ड के जरिये वारदात से पहले और बाद में उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस जुटा रही है साक्ष्य आरोपी माेनू शर्मा अपने साथ हथियारबंद बाउंसर भी रखता था। आरोप है कि वारदात वाली रात मोनू शर्मा और उसके परिवार को मौके से फरार होने में बाउंसरों ने भी मदद की थी। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास सी...