फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सतीश फागना के नाम की फर्जी मुहर बनवाकर आधार कार्ड अपडेट करवाने के मामले में थाना सारन पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) चलाता था। सेंटर बंद होने के बाद वह आसपास रहने वाले लोगों के आधार कार्ड अपडेट करवाने या नए बनवाने का काम करने लगा था। विधायक के कार्यालय प्रभारी सत्यप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है。

आरोपी की पहचान पुलिस के अनुसार पर्वतीय कॉलोनी निवासी सौरभ पिछले करीब पांच साल से पर्वतीय कालोनी में सीएससी केंद्र चला रहा था। यहां वह लोगों के आधार कार्ड में पता और अन्य जानकारियों में संशोधन कराने के साथ दूसरे सरकारी काम भी करता था। पुलिस के अ...