फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी गुरुग्राम में व्याप्त अव्यवस्थाओं, जलभराव और टूटी सड़कों की बदहाली को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे का कड़ा विरोध किया। मुख्यमंत्री ग्रीवेंस कमेटी (कष्ट निवारण समिति) की बैठक और गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। सिविल लाइंस स्थित जॉन हॉल के पास कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव और शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता सिविल लाइंस क्षेत्र में एकत्र हुए। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला सिविल लाइंस इलाके से गुजरा, कार्यकर्ताओं ने अचानक सड़क पर आकर काले झ...