Faridabad News: सीईसी के खिलाफ मार्च को लेकर नाकेबंदी से दिल्ली बॉर्डर पर जाम
फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ सोमवार को दिल्ली में प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच के लिए नाकेबंदी किए जाने से फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर सुबह जब लोगों को अपने ऑफिस या कारोबार पर जाने का समय था, उस समय दिक्कत ज्यादा रही। कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़े। जांच के बाद ही वाहनों को दिल्ली में प्रवेश दिया गया। दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को बॉर्डर पर सुरक्षा जांच के चलते अतिरिक्त समय गंवाना पड़ा। ऐसे में नौकरी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.