Faridabad News: सीईओ बनकर महिला से 4 लाख 40 हजार रुपये ठगे
फरीदाबाद, अक्टूबर 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। साइबर ठगों ने कंपनी के सीईओ की पहचान का दुरुपयोग कर सेक्टर-86 स्थित ओमैक्स हाइट्स निवासी महिला से 4 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपित ने व्हाट्सऐप पर सीईओ की फोटो लगाकर महिला को संदेश भेजे और भारतीय ग्राहकों को उपहार देने के बहाने अमेजन के गिफ्ट वाउचर खरीदवा लिए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमैक्स हाइट्स निवासी खुशबू ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्टूबर को उनके व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को उनकी कंपनी का सीईओ रोहन पसारी बताया। उसने कहा कि वह कॉन्फ्रेंस कॉल में व्यस्त है और कुछ भारतीय ग्राहकों को उपहार भेजने के लिए गिफ्ट वाउचर की जरूरत है। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.