Faridabad News: सिविल रेस्टहाउस के सामने सेंटरवर्ज न बनने से परेशानी
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सिविल रेस्टहाउस के सामने मुख्य सड़क पर करीब 15 साल से सेंटरवर्ज नहीं बनने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों सड़कों के बीच सेंटरवर्ज के लिए छोड़ी गई खाली जगह में गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गड्ढे के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। हैरानी की बात यह है कि सिविल रेस्टहाउस में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक सैकड़ों बार आवागमन कर चुके हैं। इसके अलावा जिले के तमाम अधिकारी भी इसी मार्ग से रेस्टहाउस आते-जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद करीब 15 साल से बदहाल पड़े सेंटरवर्ज की ओर आज तक किसी का ध्यान नहीं गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वीआईपी और अधिकारियों का इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.