फरीदाबाद, अगस्त 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सावन के पहले सोमवार को स्मार्ट सिटी पूरी तरह शिवमय नजर आई। जिले के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में तड़के सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर दिनभर बोल बम, हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह करीब पांच बजे से ही सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, सेक्टर-16 स्थित गीता मंदिर, महारानी वैष्णो देवी मंदिर, धोबी घाट स्थित काली मंदिर और हार्डवेयर चौक के समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। समय बढ़ने के साथ मंदिरों...