फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- Faridabad News: पलवल, धनंजय चौहान। गांव तिलपत स्थित शिव मंदिर में जाटव समाज की पंचायत आयोजित की गई। जिसमें समाज में फैली सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक एकता पर जोर दिया गया। पंचायत में 52 पाल की पंचायत के सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लिए गए निर्णयों का समर्थन करने पर सहमति बनी। इस संबंध में अंतिम निर्णय चार अक्तूबर को पलवल में होने वाली विशाल जाटव महापंचायत में घोषित किया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता जाटव महासभा के अध्यक्ष धर्मपाल सरपंच ने की, जबकि मंच संचालन महासभा के महासचिव अशोक रावल ने किया। पंचायत में दहेज प्रथा, शादी समारोह में होने वाली फिजूलखर्ची, मृत्यु भोज, नशाखोरी और विवाह संबंधी विवादों समेत कई सामाजिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कुरीतियां समाज के वि...