फरीदाबाद, जुलाई 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सात सेक्टरों में लोगों को शादी, जन्मदिन और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक सामुदायिक भवन मिलेंगे। नगर निगम ने इसके लिए योजना तैयार कर टेंडर जारी कर दिए हैं। दो साल में इनका निर्माण पूरा होगा। नगर निगम ने सात सेक्टरों में नए भवनों के निर्माण पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-10 और 11 के लिए संयुक्त सामुदायिक भवन बनाया जाएगा, जिस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-16ए और सेक्टर-8 में बनने वाले सामुदायिक भवनों पर भी करीब छह-छह करोड़ रुपये की लागत आएगी। सेक्टर-16 और सेक्टर-14 के भवनों पर करीब साढ़े पांच-साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-19 के सामुदायिक भवन पर करीब सवा चार करोड़ रुपये, जबकि सेक्टर-9 के भवन पर करीब...