Faridabad News: सात दिवसीय योग शिविर का हवन यज्ञ के साथ समापन
फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सप्ताहभर चले योग शिविर में नियमित योग और प्राणायाम करने वाले लोगों ने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव महसूस किए। रविवार को 31 कुंडीय यज्ञ हवन के साथ शिविर का समापन हुआ। शिविर में रोजाना सुबह योगाभ्यास कराया गया। इसमें अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी, विद्यार्थी, मरीजों के परिजन और शहर के लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर में स्फूर्ति महसूस हुई और दिनभर काम करने में ऊर्जा बनी रही। कई लोगों ने तनाव कम होने, मन शांत रहने और नींद में सुधार का अनुभव भी साझा किया।योगाचार्य जयपाल शास्त्री और उनकी टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों को योग को केवल शिविर तक सीमित न रखकर रोजम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.