फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने बड़खल निवासी व्यक्ति के खाते से 1.98 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोप है। एक आरोपी को रिमांड पर लिया गया, जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष सिंह और विक्की के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के बुराड़ी स्थित कमल विहार के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त बताए गए हैं। पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल फोन से अचानक तीन अलग-अलग लेनदेन के जरिए 1 लाख 98 हजार रुपये कट गए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और ले...