Faridabad News: साइबर ठगी के 11 मामलों में 42 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सप्ताह में 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों से ठगी के 14,35,898 रुपये बरामद किए गए, जबकि साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 38,56,987 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए गए। पुलिस ने 353 शिकायतों का निपटारा भी किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और ठगी की रकम को सुरक्षित कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना एनआईटी ने चार, साइबर थाना सेंट्रल ने पांच और साइबर थाना बल्लभगढ़ ने दो मामलों में कार्रवाई की। इन 11 मामलों में कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: फर्जी पहचान से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तारगिरफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.