Faridabad News: साइबर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार, फोन हैक कर निकाले थे 2 लाख रुपये
फरीदाबाद, नवम्बर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। साइबर ठगी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने तीन खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। तीनों मामलों में साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया। कहीं मोबाइल पर अनजान लिंक भेजकर फोन हैक किया गया तो कहीं इंस्टाग्राम विज्ञापन पर क्लिक करने से मोबाइल हैक हो गया। वहीं, एक अन्य मामले में 299 रुपये वापस कराने के नाम पर ओटीपी हासिल कर बैंक खाते से रकम निकाल ली गई। तीनों मामलों में कुल 2,09,212 रुपये की ठगी हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पर्वतीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 17 अक्तूबर 2026 को उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन पर क्लिक किया था। इसके बाद उसका मोबाइल फोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.