Faridabad News: साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में वर्ल्ड स्ट्रीट से चंदीला चौक की तरफ जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक साइकिल समेत व्यक्ति को काफी दूर तक सड़क पर घसीटता ले गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे कपिल ने खेड़ीपुल थाने में शिकायत देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने की मांग की है।गांव शहजावाद निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता विजय पाल सेक्टर-12 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। इन दिनों उनकी रात की ड्यूटी चल रही थी। वह रोजाना करीब दो बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौटते थे। शिकायत के अनुसार, नौ अगस्त की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.