फरीदाबाद, अक्टूबर 20 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, संवाददाता। जिले में आवारा पशुओं का खतरा कम नहीं हो रहा। अटाली-कौराली रोड पर सोमवार रात दर्ददाक हादसा हो गया। सड़क पर बैठे सांड से टकराकर बाइक सवार 35 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कौराली निवासी लक्ष्मण के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ, जब वह गांव अटाली स्थित अपनी परचून की दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: सड़क पर बैठे सांड से टकराई बाइक, दुकानदार की मौतहादसे में दुकानदार की मौत परिजनों के अनुसार, लक्ष्मण सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से अटाली से अपने गांव कौराली के लिए निकले थे। रास्ते में सड़क पर एक काला सांड बैठा हुआ था। रात में अ...