Faridabad News: सर्व स्वरूपा झा बनी आरडब्ल्यूए प्रधान
फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 स्थित हैबिटेट सोसाइटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में सोसाइटी के निवासियों ने मतदान के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सर्वस्वरूपा झा ने 141 वोट हासिल कर 49 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनीता राणा 149 वोट लेकर 84 वोटों के अंतर से विजयी रहीं। महासचिव पद पर पंकज शर्मा ने 206 वोट हासिल किए और 116 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं संयुक्त सचिव पद पर हेतांक कुमार ने 161 वोट हासिल कर 69 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर राहुल शर्मा 163 वोट लेकर 49 वोटों के अंतर से विजयी रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.