Faridabad News: सरेआम मारपीट और हंगामा करते आठ दबोचे
फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। एनएच-19 पर सरेआम मारपीट और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। होडल थाना प्रभारी बलजीत के अनुसार रविवार की रात करीब 10:50 बजे एएसआई साहूद अपनी टीम के साथ बाबरी मोड़ क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सभी को काबू किया। आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह, उमेश, लक्ष्मीनारायण, महेंद्र, महावीर, अजय, तनवीर और हाकिम सिंह के रूप में हुई। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.