फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ के भवन निर्माण सामग्री कारोबारी को सरिया बेचना महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने खुद को राठी स्टील बार का सेल्स मैनेजर बताकर कारोबारी से करीब 11 लाख रुपये ठग लिए। सामान की डिलीवरी नहीं होने और आरोपी का मोबाइल बंद मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-62 निवासी दिलबाग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भवन निर्माण सामग्री का कारोबार है और कैली स्थित देवांस ग्रीन ग्रांडन के पास उनका कार्यालय है। 14 अगस्त को उन्होंने ऑनलाइन गूगल पर राठी स्टील बार खरीदने के लिए तलाश की थी। इस दौरान उन्हें मोबाइल नंबर मिला। फोन करने पर सामने वाले ने अपना नाम अमित कुमार बताया और खुद को राठी स्टील बार का सेल्स मैनेजर बताय...