फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में सराय मेट्रो स्टेशन के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक युवक का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। घटना 18 अगस्त की रात करीब 9:15 बजे की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूर्या नगर फेस-2, सेक्टर-91 निवासी अंकित गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 अगस्त की रात करीब 9:15 बजे सराय मेट्रो स्टेशन, मथुरा रोड के बाहर खड़ा था। उस समय उसका मोबाइल हाथ में था। इसी दौरान एनएचपीसी चौक की ओर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक तेज गति से आए और उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया。

घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार मोबाइल छीनने के बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल से बदरपुर बॉर्डर की तरफ फरार हो गए। अंधेरा होने और घटना अचानक होने के का...