फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सरकारी स्कूलों में आरओ लगाने से पहले पानी में मौजूद टीडीएस (टोटल डिसॉल्व्ड सॉलिड्स) और भारी धातुओं की जांच कराई जाएगी। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग को जांच के लिए जन स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लेने को कहा गया है। पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट के आधार पर ही स्कूलों में आरओ लगाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल सके। निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराना आवश्यक होगा। स्कूल प्रमुखों को जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग के एमआईएस पोर्टल...