फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। नूंह में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 13 शिकायतों पर सुनवाई हुई। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। एडीसी ने अधिकारियों से कहा कि जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें तुरंत निपटाया जाए। जिन मामलों में विभागीय रिपोर्ट या अन्य कार्रवाई जरूरी है, उनमें भी अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की प्रगति की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: शिविर में 11 शिकायतों की हुई स...