फरीदाबाद, जुलाई 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद/नूंह, धनंजय चौहान। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगराधीश अर्पितम सिंह ने लोगों की सात शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगराधीश ने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही बरती जाए तथा शिकायतकर्ताओं से नियमित संपर्क बनाए रखा जाए। यदि किसी मामले में तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से देरी हो रही हो तो इसकी स्पष्ट जानकारी संबंधित व्यक्ति को दी जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशास...