फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देश पर कर विभाग की टीम बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए है। टैक्स जमा नहीं करने पर संपत्ति सील की जा सकती है। एनआईटी जोन की जेडटीओ सुमन रतरा ने बताया कि अगस्त में एनआईटी जोन से करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूला गया है। वहीं, करीब दो हजार बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस देने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नियम के अनुसार सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग किसी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द अपना बकाया टैक्स जमा करें। इससे नगर निगम को शहर में विकास और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी。

सेल्फ...