Faridabad News: सब्जी मंडी में गाली-गलौज कर शांति भंग, दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। सेंट्रल थाना पुलिस ने अजरौंदा सब्जी मंडी में आपस में गाली-गलौज कर झगड़ा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान दो व्यक्ति आपस में गुत्थमगुत्था होकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को मौके पर काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान पवन मंडल (45) और सोनू कुमार (25), निवासी अजरौंदा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.