Faridabad News: सब्जियों की खेती से किसान कमा रहे मुनाफा
फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। जिले में बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान टमाटर और बैंगन की खेती से अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। विभाग की ओर से किसानों को अनुदान देकर आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गांव बढ़कालीमुद्दीन के किसान हनीफ ने एक एकड़ में टमाटर की खेती से करीब 1.50 लाख रुपये का मुनाफा कमाया। उन्हें 30 हजार रुपये का अनुदान मिला। इसी गांव के असरुद्दीन ने 40,200 रुपये के अनुदान के साथ टमाटर की खेती से 1.60 लाख रुपये का मुनाफा अर्जित किया। मोहम्मद कासिम ने भी 40,200 रुपये के अनुदान से करीब 1.50 लाख रुपये कमाए। वहीं, किसान लियाकत को 65 हजार रुपये का अनुदान मिला और उन्होंने बागवानी से दो लाख रुपये का मुनाफा अर्जित किया। गांव कोटला के तालीम को बैंगन की खेती के लिए 37 हजार रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.