Faridabad News: सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी जेजेपी
फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में जननायक जनता पार्टी शुक्रवार को आंदोलन में उतर आई। जेजेपी जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन बदरूद्दीन अड़बर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया और सिटी मजिस्ट्रेट अप्रीतम सिंह के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। नासिर हुसैन ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने और समान काम के बदले समान वेतन की मांग की। पार्टी ने हड़ताल के दौरान निलंबित कर्मचारियों की बहाली और दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर जेजेपी आंदोलन तेज करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.