फरीदाबाद, सितम्बर 17 -- Faridabad News: - डबुआ पाली रोड पर ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मारी फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता।

हादसे का विवरण भाखरी पाली रोड पर बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान स्कूटी सवार एक शख्स की कमीज ट्रक में फंस गई, जिससे वह करीब 150 मीटर तक उसके साथ घिसटते चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। एनआईटी दो एम ब्लाक निवासी 49 वर्षीय राजकुमार आटो चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। बुधवार शाम वे अपने दोस्त रमेश के साथ स्कूटी पर सवार होकर भाखरी पाली रोड से एनआईटी की तरफ आ रहे थे। रमेश स्कूटी चला रहे थे, राजकुमार पीछे बैठे थे। भाखरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी स्कूटी को टक्कर म...