Faridabad News: सड़क सुरक्षा से जुड़े लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से दयालु-2 योजना, सड़क दुर्घटना पीड़ित सहायता योजना, अवैध कट बंद करने, अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट सुधार, सड़क मरम्मत, जलभराव, गलत पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षित स्कूल वाहन नीति और यातायात नियमों के पालन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।
ब्लैक स्पॉट औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.