Faridabad News: सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, घायल
फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। जैंदापुर से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही महिला को अल्लिका मोड़ स्थित शनिदेव मंदिर के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला रेनू कुमारी घायल हो गई। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।अल्लिका निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी रेनू कुमारी जैंदापुर स्थित वी मार्ट कंपनी में नौकरी करती है। 18 सितंबर की शाम वह ऑटो से घर लौट रही थी। अल्लिका मोड़ पर शनिदेव मंदिर के पास ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रही थी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.