Faridabad News: सड़क पर खड़े डंपर से टकराई बाइक, एक की मौत
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन-पलवल मार्ग पर रतिपुर स्थित सोमवार की रात सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर खड़े डंपर में बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी हरि किशन के अनुसार स्वामीका गांव निवासी आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता सुरेश और गांव निवासी हुकमचंद बाईक से पलवल जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे रतिपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बिना रिफ्लेक्टर और बिना पार्किंग लाइट के डंपर खड़ा था। अंधेरा होने के कारण बाइक डंपर के पीछे जा टकराई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एंबुले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.