Faridabad News: सट्टा पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की, हेड कांस्टेबल घायल
फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। शहर के कैंप थाना क्षेत्र में सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रामरतन के बेटे अशोक और जयकुमार सहित अन्य लोगों की भूमिका को लेकर केस दर्ज कर लिया है। अशोक और जयकुमार वर्तमान विधायक हरेंद्र रामरतन के भाई भी हैं। कैंप थाना निरीक्षक कृष्ण गोपाल के अनुसार, आठ अक्तूबर को वह हेड कांस्टेबल अरुण कुमार और एसपीओ वीरेंद्र के साथ गश्त पर थे। दोपहर करीब ढाई बजे मुखबिर ने किठवाड़ी पुल के नीचे से मोहन नगर जाने वाले रास्ते पर देशी शराब के ठेके के पास जयकुमार की दुकान में सट्टा खिलाए जाने की सूचना दी। पुलिस टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच की तो वहां चार-पांच लोग मौजूद थे। एक व्यक्ति नोटबुक में सट्टे के नंबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.