Faridabad News: सट्टा खाई करते आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद पुलिस ने सट्टा खाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा भूपानी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 22 जुलाई को बल्लभगढ़ मोहन रोड पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तेजपाल निवासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2,200 रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.