Faridabad News: सट्टा खाईवाली के आरोप में तीन गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सट्टा खाईवाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान युवराज कुमार, सौरव और अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 5,660 रुपये नकद, सट्टा पर्चियां, सट्टा पैड और पेन बरामद किए हैं। पल्ला थाना पुलिस ने ईश्माइलपुर रोड से युवराज कुमार को 1,870 रुपये के साथ पकड़ा। अपराध शाखा सेक्टर-56 ने आईटीआई रोड से सौरव को 2,750 रुपये सहित गिरफ्तार किया। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने बाईपास रोड से अमित कुमार को 1,040 रुपये के साथ दबोच लिया। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.