Faridabad News: सट्टा खाईवाली करते युवक को पुलिस ने दबोचा
फरीदाबाद, जुलाई 18 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। सेक्टर-8 थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बल्लभगढ़ के सेक्टर-5 स्थित पुरानी यामाहा कंपनी के पास सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से नंबरों पर रुपये का दांव लगवाकर जीतने पर कई गुना राशि देने का लालच दे रहा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हेड कांस्टेबल सतपाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रामनगर निवासी मोहित नामक युवक खाली जगह पर सट्टा खाईवाली का अवैध कारोबार चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने देखा कि आरोपी लोगों को आवाज लगाकर 10 रुपये लगाने पर नंबर आने पर 900 रुपये देने और नंबर नहीं आने पर रकम जब्त होने की बात कहकर दांव लगवा रहा था। इसके बाद पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.