फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: - पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया - घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली, वृंदावन समेत आसपास के इलाकों में छिपता फिर रहा था आरोपी फरीदाबाद, संवाददाता। सारन गांव में संपत्ति विवाद में रक्षाबंधन के दिन छाेटे भाई को गोली मारकर घायल करने के आरोपी बड़े भाई को सारन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: गोली चलाने और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तारसंपत्ति विवाद को लेकर दर्ज हुई शिकायत जवाहर कॉलोनी निवासी अभिषेक गौड़ की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका पैतृक संपत्ति को लेकर उसके जेठ तुषार और उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन वह अपने पति अभ...